" data-ad-slot="">

पॉवर सिस्टम संचालन और नियंत्रण में स्वचालन पर वेबिनार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,9 अक्टूबर। रॉकवेअल ऑटोमेंशन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिशाषी निदेशक, डॉ. विकास सिंह ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के प्रोफेसर गुरुशरण सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर किया। सिंह ने प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी) व प्रोग्रामेवल कंट्रोलर के बारे में बताया और कहा पीएलसी नियंत्रक एक औद्योगिक डिजिटल कंप्यूटर है, जिसे असेम्बली लाइनों और रोबोट उपकरणों जैसे निर्माण प्रक्रियाओं के नियंत्रण के लिये अनुकूलित किया जाता है। उन्होंने छात्रों को रिले, पीएलसी हार्डवेयर, कंपोनेंट्स, पीएसली प्रोग्रामिंग, आरएलएल और प्रोसेस कंट्रोल की बुनियादी अवधारणाओं को समझाया। सिंह ने रॉकलेज ऑटोमेशन लैब का भ्रमण किया और इस लैब को एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ बताया तथा वर्तमान में इस तरह की लैब का प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेज में होना आवश्यक है, जिससे छात्रों को औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सभी नवीन जानकारी प्राप्त होगी। सिंह ने पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (एससीएडीए) पद ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। स्काडा एक नियंत्रण प्रणाली है, जिसमें कंप्यूटर नेटवर्क डाटा संचार और उच्च स्तरीय प्रक्रिया पर्यवेक्षी प्रबंधन के लिए ग्राफिकल यूजर अंटरफेस में शामिल किया गया है, जबकि अन्य उपकरण जैसे प्रोग्रामेबल लॉजिक कट्रोल प्रोसेस प्लांट में शामिल है। इसके साथ ही छात्रों ने मेमोरी टैग, एनिमेंशन डायलॉग बॉक्स पीएलसी और स्काडा इंटरफेस और मानव मशीन इंटरफेस के बारे में सीखा। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने पॉवर सिस्टम संचालन प्रणाली के उपयोगों की आवश्यकता को समझाया और हाल के दिनों में नियत्रण में स्वचालन कैसे हुई है के बारे में चर्चा की। पॉवर सिस्टम के लिए उपयोग में आने वाली मशीनरी से जुड़ी रखरखाव की लागत कम है क्योंकि यह अधिकतर विफल नहीं होती, यदि यह विफल रहती है तो इसे सुधारने के लिए केवल कम्प्यूटर और रखरखाव की आवश्यकता होती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>