ग्रेटर नोएडा,7 अक्टूबर(देशबन्धु)।गौतम बुद्ध विश्वविधालय, ग्रेटर नोएडा के 20 छात्र छात्राओं द्वारा वर्चुअल मेगा इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव 2020 का आयोजन किया जा रहा हें। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर, 2020 से 23 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविधालय, फिक्की एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से www.gbujobs.com वेबसाइट पर किया जायेगा। इस वर्चुअल मेगा इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव में 100 से अधिक कंपनिया लगभग 3000 रिक्तियों के लिए वर्चुअल ऑनलाइन इंटरव्यू करेंगी। मुख्य कम्पनियां जैसे पेटीम (Paytm), फोकस एनर्जी (Focus Energy), रिलायंस जिओ (Reliance Jio) आदि ने इस जॉब फेयर के लिए रजिस्ट्रेशन किया हें। इस वर्चुअल मेगा इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव के लिए वेबसाइट का निर्माण पूर्ण रूप से गौतम बुद्ध विश्वविधालय के छात्र छात्रों द्वारा किया गया हें। छात्र छात्राओं ने इस सर्वव्यापी महामारी के दौर में कम्पनियों से संपर्क करके उनसे रजिस्ट्रेशन कराया एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्तिथ शिक्षण संस्थानों को संपर्क करके उनके 5000 छात्र छात्राओं का भी रजिस्ट्रेशन कराया। विश्वविधालय के कुलपति प्रो० भगवती प्रकाश शर्मा ने छात्र छात्राओं के इस अथक प्रयास की प्रशंसा की एवं कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने में विश्वविधालय छात्र छात्राओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…