" data-ad-slot="">

गलगोटिया कालेज में साइबर सुरक्षा पर एक सप्ताह के लिए ऑनलाइन एफडीपी कार्यक्रम का शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 अक्टूबर। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (जीसीईटी) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, ने आभासी सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा पर एक सप्ताह के एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया। प्रबंधन सदस्यों और एफडीपी के मुख्य संरक्षक एवम जीसीईटी अध्यक्ष सुनील गलगोटिया, जीसीईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया के द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और प्रेरणा से कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजीव कुमार सिंह के उद्घाटन भाषण से हुई। कार्यक्रम के चेयरमैन एवम एफडीपी प्रमुख, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और जीसीईटी निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने प्रेरणादायक शब्दों के द्वारा एफडीपी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आज की डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा के महत्व को बताया। इस महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया काम और व्यापार को अंजाम देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही है। इस दौरान सुरक्षा चिंताओं में कई गुणा वृद्धि हुई है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल और एफडीपी के मुख्य संरक्षक डा. सहस्रबुद्धे ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रो. सहस्रबुद्धे ने विभिन्न क्षेत्रों में एटीएएल अकादमी द्वारा एफडीपी के महत्व को समझाया। और छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्यों के लिए जीवन भर सीखने पर जोर दिया। एफडीपी का पहला तकनीकी सत्र “साइबर भौतिक प्रणालियों में धोखे के हमले पर कुछ हालिया परिणाम” विषय पर था, जिसका संचालन डॉ. अर्पण चट्टोपाध्याय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी दिल्ली द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उपयोगी होने के साथ-साथ सीखने का शानदार अनुभव रहा। एफडीपी में विभिन्न एआईसीटीई अनुमोदित तकनीकी संस्थानों के 100 से अधिक संकाय सदस्यों द्वारा भाग लिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों में डॉ. दीपक गंभीर, डॉ. संध्या कटियार, स्वस्ति सिंघल, भावना सिंह और कनिका सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>