ग्रेटर नोएडा,22 फरवरी। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में परम्परानुसार माता की 14वीं चौकी का भव्य आयोजन किया गया। आईटीएस द-एजूकेशन ग्रुप के प्रत्येक परिसर में माता की चौकी के आयोजन की परम्परा 1995 से चली आ रही है व इसका निर्वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज में 2005 से किया जा रहा है। इस अवसर पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल में माँ वैष्णों के साथ श्री गणेश जी, शिवजी, श्री राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की अदभुत एवं मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। चौकी का शुभारंभ आईटीएस द-एजूकेशन ग्रप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आईटीएस द-एजूकेशन ग्रप, सोहेल चड्ढा व अर्पित चड्ढा, सेकेट्री बी.के. अरोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सुरेन्द्र सूद, कार्यकारी निदेशक, डॉ. विकास सिंह, संस्थान के डीन अकादमिक, डॉ. गगनदीप अरोरा व डीन स्टूडेन्ट वैलफेयर डॉ. संजय यादव एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा माता के पूजन एवं आराधना से हुआ।
इस अवसर पर पूरा आईटीएस ग्रेटर नोएडा परिसर भजन एवं जय माता दी के नारो से गूंज उठा। इस के साथ ही सभी भक्तों ने एक सुर में माता के प्रचलित भजन चलो बुलावा आया है, पौड़ी-पौड़ी चढ़ता जा को गाया एवं माँ की भक्ति में सराबोर हो गये। माता की चौकी में सभी आईटीएस के विद्यार्थियों, नवागन्तुक विद्यार्थियों के माता-पिता एवं ग्रेटर नोएडा के गणमान्य व्यक्ति सपरिवार आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थीयों ने माता वैष्णो देवी से उज्ज्वल भविष्य के लिए पूजार्चना कर आशिर्वाद लिया। विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकगण ने भी मां के चरणों में नमन करते हुए अपने एवं अपने संतान की सबुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम के अन्त में आईटीएस परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगुंतक एवं अतिथियों के साथ मां की आरती में हिस्सा लिया एवं आशीर्वाद स्वरूप माता का प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…