ग्रेटर नोएडा,21 फरवरी। दिल्ली के मेजर ध्यांचन्द स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अशोक विहार में प्रथम दिल्ली रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2020 का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप का आयोजन स्पीड खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया ग्रेनो रोलर स्केटिंग अकेडमी के स्केटिंग कोच आकाश रावल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लगभग 300 बच्चों ने अलग-अलग जगह से हिस्सा लिया जिसमें ग्रेटर नोएडा की ग्रेनो स्केटिंग अकेडमी के 6 बच्चे ने हिस्सा लिया था। पांच बच्चे पदक जितने में कामयाब रहे। इनलाइन स्केट केटेगरी में नलिन शर्मा, अंडर-6 स्वर्ण पदक, एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा। ऋषिष सिंह, अंडर-12 स्वर्ण पदक, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल। कवाड़ स्केट केटेगरी में गरीमा शर्मा, अंडर-10 कांस्य पदक, एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा। एडजस्टेबल स्केट केटेगरी में अक्षिता मोहन, अंडर-6 स्वर्ण पदक, जीसस मेरी स्कूल। सान्वी बेनगी, अंडर-6 रजत पदक, डीपीएस स्कूल ने हासिल किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके माता-पिता ने हौंसला बढ़ाया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…