" data-ad-slot="">

आईटीएस एजूकेशन ग्रुप ने पीएम केयर फंड में 5.51 व मुख्यमंत्री केयर फंड में 5.51 लाख दिया सहयोग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 अप्रैल। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा  ने पी एम केयर्स फण्ड के लिए जनरल (से.नि.) वी. के. सिंह, राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को 5,51,000 रुपये का चेक एवं मुख्य मंत्री कोविद केयर फण्ड के लिए 5,51,000 रुपये का चेक सौंपा। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढाजी ने बताया कि इसी क्रम में आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप ने प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कोष में आर्थिक योगदान का निर्णय किया और इसी क्रम में मंगलवार को चेक सौंपा गया। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढाजी, जो इन सभी सामाजिक कार्यक्रमों के संयोजक भी हैं, उन्होंने बताया कि आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप द्वारा ग़ाज़ियाबाद, मुराद नगर, ग्रेटर नोएडा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों तथा गावों में जहाँ जैसी  इस दिशा में ग्रुप क़े चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा की प्रेरणा अनकों प्रकार क़े कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग़ाज़ियाबाद जिला प्रशासन क़े सहयोग से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन जिसमें आंटा, चावल, दाल, नमक एवं तेल भी वितरित किया जा रहा है जिससे कि उनके घर में चूल्हा जल सके एवं ऐसे लोग भी इस समय कठिन समय में अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। अर्पित चड्ढा ने जिला प्रशासन को अपने हर संभव सहयोग क़े लिए आश्वश्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग़ाज़ियाबाद, मुराद नगर तथा ग्रेटर नोएडा क़े साथ साथ निकटवर्ती क्षेत्रों में 14 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन के अनुरोध पर 2 अप्रैल से आईटीएस क़े मुराद नगर एवं ग्रेटर नोएडा स्थिति दोनों सूर्या हॉस्पिटल्स में 40-40 बिस्तरों क़े साथ सभी आवश्यक स्वास्थ सुविधाओं से सुसज्जित अलग व्यवस्था की गयी है, जिसका उपयोग जिला प्रशासन द्वारा इस कोरोना वाइरस से संक्रमित या संभावित रोगियों को क्वारेंटाइन या आइसोलेशन क़े लिए किया जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>