" data-ad-slot="">

आईटीएस डेंटल कॉलेज के एमडीएस विद्यार्थियों का नया सत्र प्रारम्भ, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 अगस्त। आईटीएस डेंटल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में एम.डी.एस. प्रथमवर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के निदेशक पब्लिक रिलेशन सुरेन्द्र सूदने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया और उन्हें आईटीएस परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा चिकित्सक का अपने मरीजों के प्रतिव्यवहार शालीन होना चाहिए तथा छात्रों को चाहिए आज के इस तनावभरे परिवेश में हर लम्हें का वे आनन्द ले तथा इस पाठयक्रम को अपने जीवन का यादगार समय बनायें। नवप्रवेशित छात्रों को सम्बोधित करते हुए आईटीएस द एजूकेशनग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने कहा कि चिकित्सीय क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, कडी मेहनत और सेवा भावना की जरूरत है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. के.के. अग्रवाल, चेयरमेन नेशनल बोर्ड ऑफ अक्रेडिशन ने नवप्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए अनुशासन और सेवा भावना का जज्बा होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि छात्र भी गल्ती कर सकते है परन्तु उन्हे अपनी गल्तिया छुपानी नही चाहिए, अपितु उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों का उद्देश्य अपने पाठ्यक्रम में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने का होना चाहिए, ताकि वह समाज के विकास में योगदान कर सके। इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोड़ा ने सभी नवप्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने 3 साल के पाठयक्रम के बारे में जानकारी दी तथा स्नातकोत्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहाकि छात्रों का अपने विषय के प्रति दृष्टिकोण अनुसन्धान एवं साक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रों को बदलते प्रौद्योगिकी के साथ बराबर ज्ञान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के नियमों और विनियमों का उल्लेख किया गया और अनुशासित जीवन के माध्यम से एक चमकदार कैरियर को कैसे प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद विभागाध्यक्ष, एकेडमिक कॉर्डिनेटर और एकेडमिक स्टॉफ का परिचय कराया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>