" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेनो नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2020 के विजेताओं की घोषणा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 अगस्त। स्मार्ट इंडिया हैकेथोन के चौथे संस्करण के विजेताओं की घोषणा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर मुख्य अतिथि डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सदस्या, उत्तर प्रदेश विधान परिषद,  विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहित गंभीर, इन्नोवेशन डायरेक्टर, एमआईसी भारत सरकार,  डॉ. प्रमोद यादव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, मैथिली शरण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक(पुलिस रिफ़ोर्म्स), मध्य प्रदेश शासन,  रमन बत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष, एनआईईटी,  प्रवीण सोनेजा, महानिदेशक एनआईईटी, डॉ. विनोद एम कापसे, डॉ. प्रवीण पचौरी तथा आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में की गयी। विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहित गंभीर, इन्नोवेशन डायरेक्टर, एमआईसी भारत सरकार ने विजेताओं को बधाई देते हुये कहा कि जिस प्रकार कोविड-19 के इस दौर में  स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है वो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और युवाशक्ति के सपनों को हकीकत में बदलने की दम पर ही संभव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि जो टीम सफल नहीं हो पाई उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका प्रयास भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना किसी भी विजेता टीम का। डॉ. गंभीर ने देश के छात्र-छात्राओं को विश्वास दिलाया कि एमआईसी, भारत सरकार उनके आइडिया को वास्तविकता में बदलने कि लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

मुख्य अतिथि डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने देश को आत्मनिर्भर एवं उभरती हुयी आर्थिक और बौद्धिक शक्ति बनाने के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हैकेथॉन के माध्यम से अनेकों छुपी हुयी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिला है और राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होने हैकेथॉन के आयोजकों और विजेता टीमों को बधाई देते हुये कहा किहम सभी यदि साथ मिलकर अपने देश की समस्याओं को सुलझाने के लिए एकजुट हो जाएँ तो निश्चित ही हम भारत के सुनहरे भविष्य के सपने को साकार कर सकेंगे। डॉ. प्रमोद यादव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि हैकेथॉन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिस प्रकार समस्याओं के समाधान निकाले जा रहे है वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

रमन बत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष, एनआईईटी ने विजताओं की घोषणा करते हुये विजेताओं को बधाई दी। रमन बत्रा ने हैकेथॉन के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।  डॉ विनोद एम कापसे, निदेशक, एनआईईटी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।  प्रवीण सोनेजा, महानिदेशक एनआईईटी ने एसआईएच-2020 के सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रवीण पचौरी, एनआईईटी नोडल सेंटर स्पोक ने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। आयुष मंत्रालय की समस्या के लिए विजेता टीम वी एस्क्लेपियस रही। मध्य प्रदेश सरकार की समस्याओं के लिए एज ऑफ अल्ट्रोन , मैवेरिक जैक, चाओ बेला, टेक डेमोन्स, कोड मोंक तथा टेक द्रोन्स रहीं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>