ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में 26 दिसम्बर से 4 फरवरी तक इन्टरनेट ऑफ थिंग्क पर 35 दिनों का प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम पूरी तरह से डीएसटी-एनआईएमटी द्वारा प्रायोजित था। यह कार्यक्रम इन्टरनेट ऑफ थिंग्स पर नवीनतम तकनीक पर आधारित उदयमिता की आवश्यकता ओर महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि डा. एस.पी. मिश्रा, आई.टी.एस ग्रुप के सलाहकार ने विभिन्न संगठनों से आये युवाओ को प्रेरित किया कि वे स्वयं को उद्यमी के रूप में स्थापित कर सके और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सके। अधिशाषी निदेशक डा. विकास सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत संचालित और ज्ञान आधारित औद्योगों का उछाल देख रहा है, चाहे वो परम्परागत व्यवसाय या किसी अन्य आधुनिक व्यापार का क्षेत्र हो, चाहे नये औद्योगों या स्टार्टअप की संख्या में अचानक बढ़ोतरी ने देश को आश्चर्यचकित कर लिया हो। उन्होंने यह भी समझाया कि इस प्रकार के व्यवसाय में प्रौद्योगिकी और नवाचार एक प्रमुख भूमिका निभा रहें है। इस कार्यक्रम में सतेंद्र कुमार, जी.एम. टीबीआईकेईटी डॉ. रीता सेन गुप्ता, पूर्व निदेशक एनआईईएसबीयूडी के. के. गोयल, असिस्टेन्ट निदेशक, एमएसएमई, सुकृति सिंह, एमएचए, भारत सरकार, डा. ललित एल शर्मा, प्रो. जयपूरिया कॉलेज ओर बहुत प्रतिष्ठत व्यक्तित्वों की उपस्थिति और सत्रों द्वारा 35 दिनों तक चले टीईडीपी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत मे डा. विकास सिंह द्वारा कार्यक्रम के प्रतिभागी सभी युवाओं को स्मृति चिन्ह, और प्रमाण-पत्र देकर समान्ति किया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…