" data-ad-slot="">

जीएनआईटी में इन्फार्मेशन सिक्यूरिटी की बारीकियों से रुबरु हुए विद्यार्थी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 फरवरी। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी(जीएनआईटी), आईपी युनिर्सिटी  के कम्प्यूटर साइंस विभाग में एक दिवसीय गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। फिजर्व इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के सूचना सुरक्षा विशेषज्ञ देवजीत सिंह ने सूचना सुरक्षा की ट्रेनिंग दी। आजकल ज्यादा से ज्यादा सॉफ्टवेयर विकसित हो रहे हैं और उसमे बहुत विकल्प होते हैं, लेकिन विना पता चले ही ये सॉफ्टवेयर हैक कर लिये जाते हैं, इसके अतिरिक्त बड़े से बड़े अति सुरक्षित वेबसाइट जिसमें संवेदनशील सूचनाए रहती है भी हैक होते जा रहे हैं। सूचना सुरक्षा विशषज्ञ देवजीत ने वेब एप्लीकेशन सुरक्षा, पेनेट्रेशन टेस्टिंग, वग बांउटी आदि पर विस्तृत जानकारी दी। गुगल हैकिंग की बारिकियों को भी समझाया। विशेषज्ञ ने एथिकल हैकिंग  क्षेत्र के करियर में अपार सम्भावनाएं बताए जो आजकल सबसे नया है। छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। संस्थान के चेयरमैन वी.एल. गुप्ता ने छात्रों को उनके भविष्य की संभावनाओं एवं लगातार मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी। निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने कम्पनी से आये विशेषज्ञ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अचिन्त्य पाण्डेय ने किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>