आग लगने से लाखों का भूसा जलकर हुआ खाक

रबूपुरा। शुक्रवार दोपहर कस्बा के मौहल्ला सद्भावना नगर स्थित भूसे की बुर्जी में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गयें। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आधा दर्जन किसानों का लाखों रूपये का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद भी घंटों तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है। उधर आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी अनुसार मौहल्ला सदभावना नगर स्थित एक मैदान में कई किसानों के भूसे की बुर्जी व बिटौडे रखे हैं। शुक्रवार दोपहर के समय अचानक उनमें आग लग गई। धुआं व लपटे उठती देख सैकड़ों लोग मौके पर पहंुच गये और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन तेज हवा के कारण विफल होते रहे। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद कामयाबी मिली परन्तु तब तक किसान मुरसलीम, मुकीम, यासीन, मुवीन, यूनूस आदि का लाखों रूपये का भूसा जलकर राख हो चुका था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *