ग्रेटर नोएडा,15 फरवरी। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेन्ट इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय एचआर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 196 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद संस्थान के निदेशकर डॉ. अनंत श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. नीरज सक्सेना ने हैरो एजुकेशन सोसाइटी के बारे में तथा बरेली मे आरबीएमआई संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति डॉ. वी.पी.एस अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को अपने अंदर विभिन्न गुणों को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक गुणों का आज के विद्यार्थियों में पूर्ण रुप से विकास होना चाहिए। हीरो मोटर कारपोरेशन के मुख्य प्रबंधक एमएम सिंह ने विद्यार्थियों से विजन और मिशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान मे मानव मूल्यों का बहुत महत्व होता है। कोई भी संस्थान बिना मूल्यों के नहीं हो सकता है। विद्यार्थियों ने हीरो मोटर तथा होंडा के बारे में अपने सवाल पूछे दूसरे सत्र में इंडिया ग्लाइकोल के मुख्य प्रबंधक एचआर नरेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से अपने आपको आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक जगत बहुत ही गतिशील है, सबको इसके लिए तैयार रहना होगा। तीसरे सत्र में इरिक्शन के हेड वरुण गोयल ने विद्यार्थियों को कैरियर के बारे मे बताया। अंत में संस्थान की चेयरपरसन वीना माथुर ने सबको धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…