" data-ad-slot="">

एपीजे में वार्षिक खेल दिवस -2020 में शक्ति सदन बना चैम्पियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 फरवरी। एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में  अन्तर्सदनीय खेल दिवस  प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अपने भाषण में खेल के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि स्पोर्ट्स का अर्थ केवल खेल खेलना ही नहीं है  अपितु यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित रहना  सिखाता है , इससे नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है और चारित्रिक उन्नति में भी यह सहायक होता है।  खेल दिवस में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शनिवार को  विभिन्न प्रकार की दौड़ हुईं जिसमें रिले रेस , 100 मी. , 200 मी, 400 मीटर दौड़,  हर्डल रेस इत्यादि। विद्यालय के खिलाडियों ने अत्यधिक उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ अपना हुनर दिखाया। प्री- प्राइमरी के खिलाड़ियों की विभिन्न प्रकार की दौड़ हुई जो कि मुख्य रूप से मनोरंजक थी जैसे – बैट एंड बॉल , थ्रेड एंड बीड्स , थ्री लेग रेस , क्रॉस द टनल।  प्री – प्राइमरी की मुख्य दौड़ क्रॉस द टनल’  में नर्सरी के प्रज्ञान प्रथम , इवान ने दूसरा और ईशान तीसरे स्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर थ्रेड एंड बीड्स रेस में नव्या त्यागी ने प्रथम, अनन्या चित्रांशी ने दूसरा और गौरी मालिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी अंतर्सदनीय प्रतियोगियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह  ने  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को रजत पदक तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को कांस्य पदक वितरित किए। वार्षिक खेल महोत्सव  2020’ में  चैम्पियन शक्ति सदन , दूसरे स्थान पर सत्य सदन  तथा तीसरे स्थान पर लक्ष्य सदन  रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह  ने सभी खिलाड़ियों  को अपने आशीर्वचनों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगितायों का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास , सहयोग की भावना , एक दूसरे को जानना इत्यादि गुणों का विकास होता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>