रबूपुरा। कस्बा में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक आवासीय प्लाट को अवैध रूप से कब्जाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने पुलिस आयुक्त व अन्य आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। कस्बा के मौहल्ला कुरैशियान निवासी इदरीश पुत्र हबीब का आरोप है कि उसका गांव में ही उसका एक आवासीय प्लाट है। पीड़ित जिसका प्रयोग पशुपालन के लिए करता है तथा पशुओं का चारा आदि रखता है। उक्त प्लाट में टीनशैड पड़ा है और हैंड़पम्प लगा है। आरोप है कि पड़ोस की रहने वाले व्यक्ति दबंगई के बल पर पीड़ित के आवासीय प्लाट को अवैध रूप से कब्जाना चाहते है तथा बार-बार कब्जा करने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर उपरोक्त मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आरोप है पीड़ित मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से कर चुका है लेकिन विपक्षी से साठ-गांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…