" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

निर्माणाधीन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड़ से मारपीट का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ कार सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित ने पड़़ोसी गांव निवासी युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव मिर्जापुर निवासी प्रकाश व चपरगढ़ निवासी अमोद क्षेत्र स्थित निमार्णधीन गौर यमुना सिटी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड़ तैनात है। रविवार को उनकी डयूटी साइट के रामपुर गेट पर लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान देर शाम करीब 9 बजे कार सवार दो युवक वहां पहंुचे और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिससे दोनों गार्ड घायल हो गये। उक्त सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस का कहना है आरोपी जीतू व पवन निवासी रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>