रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गत माह खेत जुताई करने जा रहे किसान के ट्रैक्टर चोरी के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने जांच में घटना का खुलासा करते हुए जालसाजी करने वाले युवक के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की रिपोर्ट प्रेषित कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव म्याना निवासी सुरेन्द्र पुत्र नेत्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 नवम्वर की सुबह करीब 5 बजे वह खेत जुताई करने जा रहा था तथा रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर शौच करने लगा। इसी दौरान बाईक पर आये बदमाश ट्रैक्टर चोरी कर ले गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि उक्त का ट्रैक्टर गाजियबाद से चोरी हुआ था लेकिन उसने इंश्योरेंस का लाभ लेने के लिए जालसाजी करते हुए चोरी की झूठी रिपोर्ट रबूपुरा थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुकदमें की विवेचना समाप्त कर फर्जीबाड़ा करने वाले युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…