फोटोः- करंट से मृतक पप्पू का फाइल फोटो
रबूपुरा। भीषण गर्मी के चलते घर में इन्वर्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव मुरादगढ़ी निवासी पप्पू(32) शुक्रवार को नया इन्र्वेटर खरीद कर ले गया था। शनिवार सुबह अधिक गर्मी व बिजली आने के कारण वह इन्र्वेटर को लगाने के लिए तार जोड़ने लगा। बताया जाता है कि जैसे ही उसने पिलग को स्विच में लगाना चाहा कि अचानक उसमें करंट दौड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…