रबूपुरा। शनिवार को कस्बा में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट हुई तथा पथराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस को देख विवादित लोग फरार हो गये। वहीं एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस लिखित शिकायत मिलने से इंकार करते हुए तहरीर आने पर जांचोपरान्त कार्रवाई का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह कस्बा के मौहल्ला कुरैशियन में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष पुनः आमने सामने होकर भिड़ गये और जमकर मारपीट के बाद एक पक्ष की तरफ से पथराव कर दिया गया। जिसमें एक पक्ष के नईम, कामिल आदि चार लोग घायल हो गये। वहीं एक पक्ष का आरोप है कि बच्चों के विवाद के बाद दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आये और लाठी-डंडों से हमला कर उसके परिवार को घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि झगडे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन सभी लोग फरार हो गये तथा मामले की अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…