-ई-बाईक टेसेरो और रेट्रो ई-स्कूटर फोरसेटी जल्द दिखेगी भारतीय बाज़ार में
ग्रेटर नोएडा,6 फरवरी। ईवी इण्डिया ने ऑटो एक्सपो में अपने दोपहिया वाहनों टेसेरो और फोरसेटी का अनावरण किया। इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्ट-अप ईवी इण्डिया ने सुपर-अडवान्स्ड फीचर्स और अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से युक्त ई-बाईक टेसेरो और रेट्रो ई-स्कूटर फोरसेटी डिज़ाइन किया है। ये प्रोडक्ट जल्द ही भारतीय बाज़ार में उतारे जाएंगे। नए प्रोडक्ट टेसेरो और फोरसेटी बेहद स्टाइलिश और शानदार फीचर्स से युक्त है। लांन्च के अवसर पर सम्बोधित करते हुए हर्ष डीडवानिया, सह-संस्थापक और निदेशक ने कहा कि एक एक्सक्लुज़िव इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप होने के नाते हमें खुशी है हम अपने नए प्रोडक्ट पेश करने जा रहे हैं। हम भारतीय दोपहिया वाहन चालकों की परेशानियों और देश की पर्यावरणी परिस्थितियों को समझते हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हमने टेसेरो और फोरसेटी को डिज़ाइन किया है जो आधुनिक तकनीक और पर्यावरणी स्वास्थ्य का बेहतरीन संतुलन है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक बड़े बदलाव के दौर से गुज़र रहा है और हमें विश्वास है कि हमारे ये नए प्रोडक्ट उपभोक्ताओं में नया जोश उत्पन्न करेंगे और हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। ईवी इण्डिया एक इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी है जो अपने भावी, शोर एवं उत्सर्जन रहित वाहनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करती है। यह अपनी तरह का अनूठा ऑटोमोबाइल स्टार्टअप है जो एक ही मंच पर अत्याधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाता है। अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इनके उत्पादों को खासतौर पर भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है जो यूटिलिटी, स्टाइल और आराम का बेहतरीन संयोजन हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…