" data-ad-slot="">

डब्ल्यूयूडी ने ऑटो एक्सपो में पेश किया थ्री-डी प्रिटिंग क्यू-कार की डिजाइन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भारत में आने वाले समय में मोबिलिटी सॉल्यूशन में हो सकता है सहायक

-दो सीटों वाली कार कोई इंजन नहीं, चलाने के लिए किसी ड्राइवर की भी जरूरत नहीं पडेगी

ग्रेटर नोएडा,6 फरवरी। भारत में बड़ती जनसंख्या के साथ सड़के-गलियां सब सकरी होती जा रही है, बड़े वाहनों के निकलने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में छोटे वाहन लोगों के काफी सहायक हो सकते हैं। वर्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन, (डब्ल्यूयूडी) के विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शकों के साथ मिलकर क्यू कार नाम से एक स्वायत्त कार डिजाइन की है, जिसे यहां चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया। क्यू कार एक स्वायत्त कार है, जिसे भारतीय परिदृश्य के लिए भावी मोबिलिटी समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए डिजाइन किया गया है। दो सीटों वाली इस कार में इंजन नहीं है और इसे चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती। यह एक कार की खूबी उपलब्ध कराएगी और प्रतिदिन कार्यालय, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह एक आदर्श और सुरक्षित परिवहन होगा। इस वाहन का नाम इसकी डिजाइन से प्रेरित है जोकि क्यू अक्षर के आकार में है और साथ ही इसे एक कतार (क्यू) में परिचालन में उतारा जाएगा मतलब जब सड़क पर सभी वाहन एक संगठित तरीके से चलेंगे तो यह चलेगा। इस अवसर पर वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन के कुलपति डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि हम विद्यार्थी केंद्रित पद्धति लेकर चलते हैं जो विद्यार्थियों की उद्योग के अनुभव से सीखने की क्षमता बढ़ाए। ऑटो एक्सपो विश्व के प्रमुख ऑटो शो में से एक है जहां रचनात्मक लोग वाहन की दुनिया में सर्वोत्तम प्रदर्शित करने के लिए एक साथ आते हैं। हमें ऑटो एक्सपो 2020 का हिस्सा बनकर खुशी है जहां वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन ने भारतीय परिदृश्य के लिए भावी मोबिलिटी सॉल्यूशन क्यू कार पेश किया है। इसकी प्रस्तुति न केवल इसकी अवधारणा के लिहाज से बल्कि भारत के पहले पूर्ण 3डी प्रिंटेड मॉडल के लिहाज से अनूठी है। यह कार एक वृहद परियोजना का कार्य प्रगति में है और अंतिम प्रोटोटाइप आने में और कुछ महीने लगेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>