" data-ad-slot="">

ईशान आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ने बनाया आरोग्य संजीवनी-365, बढेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 मई। ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर में शोध विभाग द्वारा काढ़ा (क्वाथ) का निर्माण किया जा रहा है,जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना वायरस जैसी सभी प्रकार की संक्रम बीमारियों से बचाव में सहायक है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में सहायक है। ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी.के.गर्ग ने बताया कि आरोग्य संजीवनी-365 नाम का यह काढ़ा बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है। 10 ग्राम का काढ़ा सात लोगों के लिए लाभदायक होगा और सात दिन में ही बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। संक्रमित व्यक्ति इसे लहसुन के साथ लेगें। इस काढ़ा को बनाने के लिए सोंठ पीपल, काली मिर्च, तुलसी पत्र, हल्दी, दालचीनी, लौंग, छोटी इलाइची, बड़ी इलाइची, जयफल, जावत्री, यस्टीमधु, वासा का उपयोग किया गया है। 100 एमएल काढ़ा तैयार करने के लिए 1.5 ग्राम चूर्ण पानी में डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाये और छानकर गरम-गरम पीये। इसकी उपलब्धता ग्रेटर नोएडा,दिल्ली एवं सूरत में रहेगी। इस काढ़े की कीमत लागत मूल्य पर रखी गयी है। डॉ. एम.के. वर्मा डीन ने बताया कि इस काढ़ा का तैयार करने के लिए शोध विभाग के डॉ. निकिता शर्मा, डॉ. साक्षी बक्शी, डॉ. प्राची मिश्रा, डॉ. अनूप मिश्रा,डॉ. नावेद, डॉ. आर.पी. सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>