" data-ad-slot="">

उत्तर प्रदेश व बिहार में अगला 48 घंटा अहम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश व बिहार में  मौसम विभाग के अनुसार अलगे 48 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं। विभाग ने रविवार को कहा था कि दोनों ही राज्यों के अगले दो से तीन दिन बेहद अहम होने वाले हैं। इस दौरान दोनों ही राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। विभाग के इस अलर्ट ने राज्य सरकारों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। बिहार में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय एयरफोर्स से मदद मांगी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सभी अधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है।  निर्धारित समयावधि के अनुसार आज मानसूनी सीजन का आखिरी दिन होना चाहिए। प्रत्येक वर्ष भारत में मानसून 1 जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक खत्म हो जाता है। यह बात और है कि इस बार जाने के समय इंद्रदेव आने का आभास करा रहे हैं। आलम ये है कि आज की बारिश सितंबर माह में होने वाली सर्वाधिक बारिश का 102 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पिछले 6 साल में ये पहला ऐसा मानसूनी सीजन है, जिसमें सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यूपी व बिहार में जंगल-जमीन-अस्पताल से लेकर जेल तक सब जलमग्न हो गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कैदियों को शिफ्ट करने की नौबत आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 6 साल में पहली बार इस मानसूनी सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। चार माह में हुई कुल बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरे देश में 29 सितंबर तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 877 मिमी रहता है। इस बार अब तक 956.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 9 फीसद अधिक है। मानसून का मिजाज बता रहा है कि ये आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून ने देर से दस्तक दी थी। शुरूआत में मानसून की रफ्तार काफी धीमी थी। जून में सामान्य से 33 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस मानसून सीजन में सबसे बड़ा उलट-फेर दक्षिण भारत में हुआ है। दक्षिण भारत में जुलाई के महीने तक 30 फीसद से कम बारिश हुई थी। इसके बाद अगस्त और सितंबर में यहां हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे सीजन में इस रीजन में सामान्य से 16 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>