" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

समसारा विद्यालय को पर्यावरण अनुकूलता के लिए मिला पूरे  भारत में तीसरे नम्बर का ख़िताब

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय  को एजूकेशन वर्ड ग्रैंड जूरी रैंकिंग में पर्यावरण अनुकूलता वर्ग के अंतर्गत पूरे देश में तीसरे नंबर का ख़िताब  हासिल हुआ। इस कार्यक्रम का  आयोजन गत शनिवार को गुड़गांव के लीला अम्बिएंस में हुआ। जिसमें समसारा विद्यालय की तरफ से समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन  प्रवीन रॉय और समसारा विद्यालय की अध्यापिका शिवानी ढींगरा शामिल हुयी।  समसारा विद्यालय को यह पुरस्कार उसके शैक्षणिक व् सामाजिक क्षेत्रों में किये गए अथक प्रयासों के कारण मिला। जिसमें विद्यालय की अद्भुत संरचना, विद्यालय का हर स्तर  पर आगे बढ़ चढ़  कर कार्य करना, उसकी नेतृत्व करने की क्षमता, समाज को जागरूक  करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करने आदि क्षेत्रों में अतुलनीय प्रयास के कारण समसारा विद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

 समसारा विद्यालय समय-  समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है जो दूसरों व सम्पूर्ण समुदाय को एक सीख प्रदान करते हैं। जैसे समसाराविद्यालय ने पार्श्वनाथ प्लेटिनियम, एटीएस सोसाइटी और डीआईओएस के दफ्तर में वृक्षारोपण का  आयोजन कर चुका है, साथ ही विद्यालय के आस-पास के प्रांगण में भी बहुत से वृक्षों का रोपण विद्यार्थियों द्वारा किया गया है। इसके साथ ही प्रकृति के पदार्थों के संरक्षण हेतु बहुत से कार्यक्रम किये जाते रहे हैं जैसे जल बचाओं व वृक्ष संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समसारा विद्यालय में प्लास्टिक का  प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित है। समसारा विद्यालय ने जीएस 4जी  कार्यक्रम के तहत अपना स्कूल एनजीओ  की लड़कियों को व्यर्थ पदार्थों से  कारगर चीजें बनाने की शिक्षा दी व व्यर्थ पदार्थों से खाद के निर्माण के बारे  में बताया। इसके साथ ही रोबिन हुड आर्मी  के लिए गरीब बच्चों के लिए खाना और खिलौने भी भेजे। आज के समय में समसारा विद्यालय नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित गरीब बच्चों के विद्यालय के लिए किताबें जमा कर रहा है। समसारा विद्यालय  की प्रबंधनीय समिति ने समसारा विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए उसे बहुत सी बधाई दी और ऐसे ही समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाते कामना की।  समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने सभी को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद  दिया और सभी की इच्छाओं पर खरा उतरने के लिए सभी को हार्दिक बधाइयां दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>