" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आनलाइन साइड पर गाड़ी खरीदने के नाम पर ठगी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

साइबर ठगों से बरतें सावधानी, फोन पर साझा नहीं करें व्यक्तिगत जानकारीः

रबूपुरा। ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से हजारों रूपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। एक सप्ताह के अंदर इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार गांव फलैदा निवासी हुशियार ने अपनी अपाचे बाईक बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाली थी। जिसमें एक व्यक्ति ने उक्त बाईक खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए सौदा होने पर बैंक खाते में धनराशि डालने की बात कह कर बैंक डिटेल मांगी। आरोप है कि युवक ने अपने चचेरे भाई के बैंक खाते की जानकारी उक्त व्यक्ति से साझा की। जिसके कुछ समय बाद जानकारी हुई की पीड़ित के चचेरे भाई के खाते से 48 हजार रूपये निकाले जा चुके हैं। इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व गांव चांदपुर निवासी सतवीर सिंह ने भी अपनी बोलेरो कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर उसकी फोटो भेजी थी। बताया जाता है तीन चार दिन पूर्व इसी प्रकार गाड़ी खरीदारी करने का हवाला देकर बैंक खाते की जानकारी कर उनके खाते से भी रूपये निकाले जा चुकें हैं।

साइबर ठगों से रहे सावधानः-

जानकारों की मानें तो जिस प्रकार इंड़िया डिजिटल हो रहा है उतना ही साइबर अपराध भी बढ़ता जा रहा है। आये दिन फोन काॅल करके कभी गाड़ी खरीदने, बेचने, कभी विभिन्न प्रकार के ईनाम जीतने तो कभी अपने को करीबी रिश्तेदार बताकर बैंक खातों की जानकारी लेकर लोगों को आसानी से ठग लिया जाता है। इस प्रकार के अपराधी व्यक्ति को इस प्रकार उलझा लेते हैं कि फिर वारदात होने के बाद ही पीड़ित को जानकारी होती है। इसलिए इनसे सावधान रहें। अनावश्यक फोन काॅल को नजर अंदाज कर दें तथा फोन के माध्यम से किसी को अपने बैंक खाते या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>