रबूपुरा। कस्बा निवासी एक युवती ने अपने ही परिजनों पर गांव स्थित प्लाट को कब्जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता को ससुराल से मायके जाने पर घटना की जानकारी हुई। उधर पुलिस जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। कस्बा निवासी रेखा का आरोप है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उसके चाचा,ताउ ने उसकी शादी कर दी थी और उसे गांव में ही एक सौ गज का प्लाट दिया था। शादी के बाद से पीड़िता अपने ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि काफी दिनों बाद मायके जाने पर उसे पता चला कि उक्त प्लाट पर उसके ही परिजनों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है जब पीड़िता ने उनसे बातचीत की तो उसे धमकी दी जा रही है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…