ग्रेटर नोएडा,23 अप्रैल। उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल और निर्मला सदन सोसाइटी ने कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय कार्य किया है, जबकि पूरा देश बंद था। उर्सलाइन बहनों ने 11 से 15 अप्रैल तक 5200 टिफिन पैकेट भूखे और दैनिक मजदूरों को वितरित किए।
उर्स लाइन कान्वेन्ट स्कूल सेक्टर-36 में सहायक कर्मचारियों सहित नटों की मडईया गांव में 200 परिवार, तुगलपुर में 65 परिवारों और हमारे आस-पास के 300 परिवारों के लिए 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, 5 किलो चीनी, 2 किलो दाल और छोले चना, 1 लीटर तेल और मसाला, सेनिटाइज़र और सेल्फ मेड मास्क का प्रावधान किया। उर्सलाइन स्कूल विशेष रूप से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस बल को उनकी सेवा की मानसिकता और मदद के लिए धन्यवाद दिया है।
स्कूल के स्टॉफ ने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी और पुलिस अधिकारी जो की इस महामारी के साथ लड़ने में अपना योगदान दे रहे हैं, उन्हें स्वस्थ रखें। कोविड-19 राहत कार्य में शामिल स्वयंसेवकों की टीम में सिस्टर निरूपा, रिनाल्टा, ग्रेसी, सेलीन, स्नेहा, अंजलि, एन. मैरी, अनीशा और हमारे सभी स्कूल सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…