" data-ad-slot="">

कोरोना काल में लॉकडाउन से विद्यालयों के सामने खड़ी हो गयी आर्थिक समस्या

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,23 अप्रैल। कोरोना विश्व महामारी में संपूर्ण देश में लॉकडाउन के चलते सीबीएसई के प्राइवेट विद्यालयों को गंभीर आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में बच्चों का नुकसान न हो इसके लिए जूम एप, गूगल मीट एवं गूगल क्लास रूम एप के द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं चलायी जा रही हैं। शिक्षक छात्र एवं अभिभावकों से सीधे संपर्क साध रहे हैं तथा अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं का ऑनलाइन कक्षाओं के द्वारा तथा विशेष मीटिंगों द्वारा समाधान किया जा रहा है,लेकिन फीस न आने से विद्यालयों पर गंभीर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। विद्यालय शिक्षकों तथा कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे है। शिक्षक तथा कर्मचारी सभी लॉकडाउन में फसे हुए हैं, जिन्हें इस संकट काल में आर्थिक सहायता हेतु सीबीएसई सहोदया समूह (सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एनसीआर-ईस्ट) के सभी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों ने सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एनसीआर-ईस्ट की अध्यक्षा एवं प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के व्याख्यान का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि कोई भी विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं करेगा। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि इस आर्थिक संकट से कैसे निपटा जाए। सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने एकमत से यह सुझाव दिया कि कम से कम सक्षम अभिभावकों को फीस देनी चाहिए जिससे कि शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन दिया जा सके। इस सम्बंध में एक लिखित  ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिलाधिकारी को ई-मेल द्वारा सौंपा गया। इस ऑनलाइन मीटिंग में विभिन्न विद्यालयों के संदीप मित्तल अल्पाइन पब्लिक स्कूल खुर्जा, अभिराग शर्मा रेनेसा स्कूल बुलंदशहर,  हरीश कुमार शर्मा  प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर,  गुरप्रीत सिंह स्कॉलर होम इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा, गुंजन बंसल  द डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल नीमका, दीपा भट्ट नोएडा एजुकेशनल एकेडमी नोएडा, साधना मलिक जेपी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा, अदिति बासु रॉय ग्रेडस इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा, डॉ. रीता शर्मा, बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीराबाद,  पारुल चौधरी जेपी इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराबाद उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>