ग्रेटर नोएडा,18 सितम्बर। अटल इनक्यूबेसन सेंटर-बिमटेक और जीएनआईओटी-प्रबंध संस्थान के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता एआईसी-बिमटेक की सीईओ डॉ. आभा ऋषि तथा जीएनआईओटी-प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में नवाचार तथा स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने हेतु किया गया। इस समझौते के अनुसार अटल इनक्यूबेसन सेंटर-बिमटेक के नव-उद्यमी जीएनआईओटी कॉलेज के प्रयोगशालाओं का उपयोग कर पाएंगे तथा अपना अनुसंधान कर सकेंगे। वहीं जीएनआईओटी के छात्र अपने व्यापार के आइडिया को वास्तविक व्यापार में परिवर्तित करने हेतु एआईसी-बिमटेक से विषय विशेषज्ञों के परामर्श के साथ अपने नवाचार को बाज़ार तक पहुंचाने हेतु से आर्थिक सहयोग भी ले पाएंगे। इस अवसर पर अटल इनक्यूबेसन सेंटर-बिमटेक के मैनेजर अनिल सिंह, जीएनआईओटी-प्रवंध संस्थान के मयंक पाण्डेय एवं प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…