" data-ad-slot="">

शारदा यूनिवर्सिटी की सुरक्षा होगी चाकचौबंद,1200 cctv कैमरा से रखेंगे नज़र, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 सितम्बर। शारदा विवि में सीसीटीवी कैमरों से चप्पे चप्पे पर नज़र रखेंगे। इसके लिए 1200 कैमरे लगाने की योजना है। पहले चरण में 450 कमरे से परिसर में नज़र रखी जा रही है। इसके लिए बाकायदा शारदा कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर भी बनाया गया है। इसे कैंपस के बाहर शारदा गोलचक्कर तक कवर करने का प्लान है।
शारदा यूनिवर्सिटी परिसर में 1200 सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रबंधन का कहना है कि परिसर में कैमरे लग जाने के बाद किसी प्रकार के अराजक तत्वों की पहचान की जा सकेगी। इससे हिंसक घटनाओं के दौरान उपद्रवी और बाहरी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। विश्वविद्यालय के छात्रों ने आर्किटेक्ट विभाग की असोसिएट प्रोफेसर और डिज़ाइन सेल की डायरेक्टर ऋचा श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरा कांसेप्ट तैयार किया है।

सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी

यूनिवर्सिटी के चांसलर पी. के. गुप्ता बताया कि फ़िलहाल परिसर में 450 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सभी प्रवेश द्वार के अलावा कुलपति ऑफिस, हॉस्पिटल, एक्टिविटी सेंटर, ब्लॉक्स, हॉस्टल के अलावा सभी रास्तों पर कैमरे लगाने का प्लान है। इसके साथ सभी ब्लॉक्स के सभी फ्लोर्स और गैलरी पर नजर रखी जाएगी। कैंपस के बाहर की सड़कें, ग्रीन बेल्ट और आसपास एरिया में नज़र रहेगी। कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर में बैठे कर्मचारी किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर गार्ड्स को अलर्ट करेंगे और समय रहते उचित कार्रवाई की जा सकेगी। इससे पुलिस को भी अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी।
सुरक्षाकर्मियों की भी बढ़ेगी संख्या
प्रो. चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त करने के उद्देश्य से परिसर में सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 12 सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। 3 शिफ्ट में 4-4 सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। इनको मॉनिटर करने के लिए एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी होंगे। पूर्व सैन्य अधिकारी को इस पद पर लगाने की तैयारी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>