" data-ad-slot="">
Categories: HOME

किसानों ने अतरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर जेवर विधायक के पास पहुंचे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। मैं पूरी तरह से किसानों को आश्वस्त कराना चाहता हूॅ कि न तो किसानों की जमीनों पर कोई घोटाला कर पायेगा और न ही प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों को रोकने की मंशा रखती है। यदपि मैं सरकार पक्ष का विधायक हूॅ तथा जिस जनता ने मुझे चुना है, उनके अधिकारों की लडाई लडना भी मेरा नैतिक दायित्व है, यह कहना है जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का। शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र अंर्तगत एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने अतरिक्त मुआवजा एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सैकड़ों किसान जेवर विधायक के यहां पहुंचे और धरने पर बैठ गये। लोगों के बीच पहंुचे जेवर विधायक व किसानों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया है तथा मुख्यमंत्री के नाम अपनी 4 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन विधायक को सौंपा है। जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह को सौंपे मांगपत्र के अनुसार किसानों ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन सरकारों में किसानों के साथ लूट करते हुए उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखा गया। पुरानी आबादियों को ध्वस्त किया जा रहा है तथा किसानों से विभागों में वसूली की जा रही है। पीड़ित किसान वर्षो से इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। गत 27 मई को मा0 हाईकोर्ट ने प्राधिकरण दिये जा रहे अतरिक्त मुआवजे पर रोक लगा दी थी। जबकि 80 प्रतिशत किसानों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जा चुका है और 20 प्रतिशत किसानों को 6वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है तथा सवोच्च न्यायालय और आर्बिटेªशन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि अतिरिक्त प्रतिकर, आबादी निस्तारण व इंटरचेंज का 35सौ प्रतिवर्ग मीटर की दर से भुगतान किया जाये। उधर जेवर विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराकर समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राजेन्द्र प्रधान, जतन भाटी, सुल्तान नागर, नरेश चपरगढ, गौरव एड़वोकेट, बलराज प्रधान, छोटू प्रधान, सुखपाल नागर, तुरमलसिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>