" data-ad-slot="">

नई शिक्षा नीति को लेकर जिलाविद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों के साथ की वर्चुअल बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 सितम्बर। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश केनिर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर विचार विमर्श के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के सुझाव को एकत्रित करने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिए गए बिन्दुओं प्रस्तावना, शिक्षक भर्ती और पदस्थापन, सेवाकाल के दौरान कार्य संस्कृति और पर्यावरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श करते हुए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की आशंकाओं का निवारण किया गया। उन्होंने बताया कि पुरानी शिक्षानीति सन 1968 में बनी थी जिसे सभी कोठारी आयोग के नाम से जानते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं, हमारे राष्ट्र का निर्माण करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को निर्धारित ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्य प्रदान करने के लिए समाज शिक्षक या गुरुओं को सभी चीजें प्रदान करता है। अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता , भर्ती पदस्थापन, सेवाशर्त और शिक्षकों के अधिकार की स्थिति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। नई शिक्षा नीति मे स्कूल के काम के वातावरण और संस्कृति मे आमूलचूल परिवर्तन करने का प्राथमिक लक्ष्य शिक्षकों की क्षमता को अधिकतम स्तर तक बढ़ाना होगा,ताकि वे अपना काम प्रभावी ढंग से कर सकें और यह सुनिश्चित हो सके कि वे शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और सहयाक कर्मचारियों के एक समावेशी समुदाय का हिस्सा बन सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>