लखनऊ,19 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह फिल्म सिटी गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक कार्य योजना बनाने के साथ ही भूमि आदि का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में एक फिल्म सिटी तैयार करेंगे जिसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र अच्छा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मेरठ मंडल के जिलों मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधिगण और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मेरठ के हस्तिनापुर ब्लॉक में सोती नदी के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने नदी और तालाब पुनर्जीवन के लिए मनरेगा को माध्यम बनाने की ज़रूरत बताई।
रोजगार पैदा करने में मिलेगी मदद, युवा प्रतिभाएं आएंगी सामने
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक अच्छा विकल्प प्रदान करेगा और यह रोजगार पैदा करने में भी मदद करेगा। खास बात तो यह है कि यहां बड़ी संख्या में लोगों को काम मिलेगा। इसके अलावा सभी कलाकारों को भी अपनी कला को दिखाने का एक अवसर मिलेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मंडल, मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर जिलों) के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कई अन्य निर्देश भी दिए।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…