" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन 28 मई 2026 को हुआ। 25 मई से 28 मई तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न शूटिंग अकादमियों से लगभग 340 निशानेबाजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल, 10 मीटर पिस्टल तथा लिटिल चैंपियनशिप श्रेणियों के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि राणा शूटिंग अकादमी के नाम रही, जिसके 80 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी, ₹5100 की नकद पुरस्कार राशि तथा गिफ्ट हैम्पर अपने नाम किए। इस सफलता का श्रेय अकादमी के कोच संदीप राणा एवं सागर तोमर को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। ISSF राइफल वर्ग में हॉकआई गाजियाबाद शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अभिजोत ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय तथा निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों को कोच श्री देव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं ISSF पिस्टल वर्ग में गाजियाबाद शूटिंग अकादमी की संस्कृति बाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी, बुलंदशहर के पंकज ने द्वितीय तथा बौलिनी शूटिंग अकादमी के मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों को क्रमशः कोच देव,  राहुल कुमार शर्मा एवं विनीत मलिक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

NR राइफल वर्ग में बीबीएसएसएम हापुड़ की सौम्या त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। WSA शूटिंग अकादमी के राहुल ने द्वितीय तथा दीपक ओलंपिक शूटिंग अकादमी की हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों के कोच क्रमशः श्री राजेश, श्री अभिषेक एवं श्री सचिन गुर्जर रहे। NR पिस्टल वर्ग में चौधरी केहर सिंह शूटिंग अकादमी के विधुर तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। OSS शूटिंग अकादमी के ईशांत ने द्वितीय तथा राणा शूटिंग अकादमी के सागर तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधुर तोमर को कोच शिवम तोमर तथा सागर तोमर को कोच संदीप राणा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल एवं फोकस फायर शूटिंग अकादमी के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता का सफल आयोजन क्षेत्र में शूटिंग खेल के विकास और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

23 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>