" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता खुराना, डिप्टी सीएमओ, गौतम बुद्ध नगर रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विमलेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए स्वस्थ नागरिकों का होना आवश्यक है। संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। संस्थान की अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बीपीटी-24 बैच के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति एवं नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और उससे बचाव का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों का संचालन एवं मार्गदर्शन शिक्षक विभूति एवं प्रशांत  द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूजा सिंघल ने तंबाकू निषेध विषय पर प्रेरणादायक कविता का गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित जनों ने अत्यंत सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

23 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>