ग्रेटर नोएडा,19 मार्च। कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों को भी 2 अप्रैल 2020 तक स्थगित कर दिया गया है तथा यह परामर्श दिया गया है कि ऑनलाइन माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उत्तर प्रदेश में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से सम्बद्ध सभी संस्थानों को भी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय पाठक के द्वारा 17 मार्च को 2020 इस आशय की सूचना दी गई थी। इसी दिशा में एकेटीयू से सम्बद्ध ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने त्वरित कदम उठाते हुये 17 मार्च 2020 से ही अपनी समस्त शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को उपलब्ध करा दिया। एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने यह जानकारी दी कि हमने सभी 300 शिक्षकों एवं लगभग 5000 विद्यार्थियों की लॉगिन आईडी बनाकर रिकॉर्ड 2 घंटे के अंदर सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाओं को ऑनलाइन प्लेटफ़ार्म इम्पार्टस तथा गूगल क्लासरूम पर उपलब्ध करा दिया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे ही अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रख सकते हैं। शिक्षक भी अपने घर पर रहकर नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। रमन बत्रा ने बताया कि 17 मार्च की शाम तक प्राप्त सूचना के आधार पर सभी विद्यार्थियों की आईडी एक्टिव हो गई थीं तथा यह भी सुनिश्चित हो गया कि ऑनलाइन शिक्षा सुचारु रूप से चल रही है। कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन ही प्रश्न पूछे तथा उनका भी तात्कालिक समाधान शिक्षकों के द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त केवल कक्षाओं को ही ऑनलाइन नहीं किया गया है बल्कि विद्यार्थियों को एसाइनमेंट, पावरपॉइंट लैक्चर, लेक्चर नोट तथा ऑनलाइन वीडियो भी उपलब्ध करा दिये गए हैं जिससे कि विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने में पूर्ण सहायता की जा सके। रमन बत्रा ने आगे बताया एनआईआईटी ग्रेटर नोएडा एकेटीयू से संबद्ध सभी संस्थानों में पहला संस्थान है जिसने ऑनलाइन माध्यम से अपनी कक्षाओं को चालू कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…