" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी चला रही छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-छात्रों को कोरोना की वजह से पढ़ाई में हो रहे नुकसान से बचाने के लिए उठाये जा रहे हैं नए कदम

ग्रेटर नोएडा,17 मार्च। विश्वभर में चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस से 162 देश प्रभावित है तथा भारत समेत कई देशों में महामारी फैली हुई है। इस संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च बंद कर दिये गये हैं। इस निर्णय से छात्रों को पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ा है, क्योंकि लगभग सभी संस्थानों में अप्रैल और मई में परीक्षा का आयोजन होता है।

ऐसे में ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी ने 31 मार्च तक छात्रों की पढ़ाई का नुकसान बचाने के लिये ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। एमिटी ग्रुप के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने बताया कि एमिटी में सैकड़ों प्रोफेशनल कोर्स चलते है, जिनमें पूरे ग्रुप में लगभग दो लाख छात्र है। ऐसे में क्लासेस बंद होने से उनके शिक्षा पर बुरा असर ना पड़े इसलिए एमिटी ग्रुप ने ऑनलाइन क्लासेस चलाने का निर्णय लिया है। संस्थान में इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर्स की मदद ली जा रही है। इन सॉफ्टवेयर्स की मदद से प्रोफेसर अपने केबिन या घर में बैठ कर क्लास के सारे छात्रों को ऑनलाइन लेक्चर तो दे ही रहे है, वहीं पर वो असाइनमेंट और नोट्स भी उपलब्ध करा पा रहे है। संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट ए. के. चौधरी  ने ऑनलाइन क्लासेज के फायदे बताते हुए कहा कि इस तरह से छात्र अपने घर या अन्य सुरक्षित स्थान पर बैठ कर अपनी सारी क्लासेस कर सकते है एवम अपनी पढ़ाई कर सकते है, स्टूडेंट्स एमिजॉन आईडी के जरिए एमिजॉन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन क्लासेस कर सकते हैं। डीन ब्रिगेडियर हरदीप सिंह धानी ने बताया कि ऑनलाइन क्लास के लिए अलग से लैब भी बनाई गई है,पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस को सेनेटाइज किया गया है, कैंपस में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल मॉनिटरिंग की जा रही है, संस्थान  के सभी स्टाफ को मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>