एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक की मौत, एक घायल

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे खराब हुई कार को क्रेन से खींच कर घर ले जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गये तथा कार व क्रेन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा उपचाराधीन है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया दिया है। जानकारी अनुसार मूलरूप से वांका बेगाजोर बिहार के रहने वाले शम्भू कुमार पुत्र नरेश इन दिनों दिल्ली में रह रहते है। रविवार को वह अपने एक अन्य साथी के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर फलैदा गांव के समीप उनकी कार खराब हो गई तों वह उसे क्रेन से खींच कर वापिस दिल्ली ले जाने लगे। आरोप है इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं क्रेन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर करीब एक घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शम्भू की मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *