रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसला इस कदर हावी हो चुका है कि वह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखोंफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। कोतवाली क्षेत्र से एक ही रात में दर्जन भर किसानों की खेतों पर सिंचाई के लिये लगी मोटर चोरी होना इसका ताजा उदाहरण है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से मामले शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस घटना की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दावा कर रही है। किसानों के अनुसार गेंहू बुआई ब पलेवा का समय अनुकूल चल रहा है तथा खेती सिंचाई के लिए टयूबेलों पर बिजली संचालित मोटर लगा रखीं हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात बेखोंफ चोरों ने गांव जॉनचाना, मकसूदपुर व कानपुर निवासी किसान नरेश त्यागी, वीरेन्द्र शर्मा, विनोद, मूलचंद, राममूर्ति, सतेन्द्र, प्रमोद, जगदीश, श्यामवीर समेत एक दर्जन किसानों की मोटर चोरी कर लीं। सुबह होने पर किसानों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। लोगों का आरोप है कि मोटर चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी इलाके में इस प्रकार की कई घटना हो चुकी हैं लेकिन पुलिस चोरों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। पुलिस की उदासीनता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…