" data-ad-slot="">

गौतमबुद्ध विवि में शिक्षण शुरु करने को लेकर बैठक, पहले चरण में आएंगे शोधार्थी, अभिभावक से अनुमति होगा जरुरी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक कार्यकलाप को चलाने हेतू सरकारी आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत विश्वविद्यालय को चरणवार तरीके से खोलने की संतुष्टि की है और साथ ही अनिवार्य ढंग से किविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देश को पूर्णतया पालन करने की हिदायत भी दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय की एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई और विश्वविद्यालय को पुन: खोलने पर विचार किया गया। समिति में विचार के लिए निम्न बिन्दुओं पर विशेष विचार हुई।
1. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एक आवसिय विश्वविद्यालय है।
2. विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्रा को छात्रावास में रहना अनिवार्य है
3. छात्रावास खोलने के पहले हॉस्टलों में कोविड दिशानिर्देश के तहत पूरी तैयारी सुनिश्चित करना
4. छात्रों के बिच छात्रावास में सामाजिक दूरी स्थापित करना तथा मेस में खाने पीने की उचित व्यवस्था के साथ दूरी बनाए रखने जैसी अहम बिन्दों पर विचार

उपर्युक्त बिदुओं को ध्यान में रखते हुये निम्नलिखित निर्णय लिए गये हैं:
1. पहले चरण में फिलहाल विश्वविद्यालय शोधार्थीयों के लिए ही खोला जायेगा और वो भी वैसे शोधार्थीओं के लिए जो आस-पास के हैं और छात्रावास में नहीं रहते थे या छात्रावास में रहने की मांग नहीं करेंगे उन्हें ही विश्वविद्यालय आने की अनुमति दी जाएगी।
2. दूसरे चरण में विश्वविद्यालय सिर्फ शोधार्थीयों एवं वैसे छात्रों के लिए खोला जायेगा जो विभिन्न प्रोजेक्टस और शोध कार्यों में संलग्न हैं और शोध कार्य ना आने से शोध पर बुरा असर पद रहा हो। इस चरण में छात्रों को छात्रावास में रहने के लिए अनुमती रहेगी एवं उसके लिए छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावासों को चिन्हित कर जरूरी व्यवस्था की जायेगी ताकि किसी भी प्रकार कोविड दिशानिर्देश का उलंघन ना हो।
3. साथ ही छात्र एवं छात्राओं के लिए दो अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर को भी चिन्हित कर तैयार रखा जायेगा ताकि जरूरत पड़ने पर कोई परेशानी का सामना ना करना पडे।
4. फिलहाल स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय तीसरे चरण में खोलने पर विचार करेगी। इस विषय पर अभी दिल्ली एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढते कोरोना की स्थिति को देखते हुये कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर उचित समय पर निर्णय होगा।

यहाँ यह जानकारी देना भी जरूरी है की छात्रों को जब भी विश्वविद्यालय आने को कहा जायेगा उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश उन छात्रों को ही मिलेगा जो अपने माता-पिता या अभिवावक से अनुमती ले कर आयेंगे।
इस बीच हमे यह बताते हुये अपार हर्ष हो रहा है कि इस महामारी के दौर में भी विश्वविद्यालय ने इस शैक्षणिक सत्र में भी पिछले वर्ष हुये नामांकन के आस पास इस वर्ष भी नामांकन कर लिया है जो की एक बडी उपलब्धि है। यहाँ यह जानकारी देना भी आवश्यक है कि विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया 20 नवंबर से समाप्त हो गयी है एवं नव-प्रवेशित लगभग सभी छात्रों की क्लासेस भी शुरु हो गयी हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>