ग्रेटर नोएडा,26 नवम्बर। एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने वर्चुअल विशेष सभा के साथ संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर कक्षा दो से लेकर ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जैसे महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के पात्र को दर्शाया तथा भारत के संविधान में लिखी प्रस्तावना की शपथ भी ली और उन्होंने जाना कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है। क्योंकि दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। हमारे देश के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे प्रमुख रोल था, इसलिए संविधान दिवस उन्हें श्रद्धाजंलि देने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने देश के प्रति अपने कर्त्यव्यों को भी याद दिलाता है इसके साथ-साथ विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ वर्चुअल ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सुबह 11 बजे किया गया (संविधान) शपथ समारोह का आयोजन भी देखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी विद्यार्थी अपने संविधान से भली-भांति अवगत हुए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने वर्चुअल आयोजित विशेष सभा के दौरान विद्यार्थियों को संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों से अवगत कराया एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…