" data-ad-slot="">

एक ही रात में 3 घरों से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस के उदासीनता से क्षेत्रवासी मायूस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने 3 घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रूपये की नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गये। सुबह होने पर पीड़ितों को मामले की जानकारी हुई तो कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले की छानबीन करने व जल्द खुलासे का दावा कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बैखोंफ चोरों का आतंक निरन्तर बढ़ता जा रहा है। वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाना स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए चोरों की खुली चुनौती साबित हो रही है। पूर्व में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अभी तक किसी का भी खुलासा नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। जानकारी अनुसार गांव फलैदा निवासी रमेश पुत्र हरीसिंह मंलवार रात खेतों की सिंचाई के लिए जंगल गया हुआ था तथा परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। आरोप है इसी दौरान दीवार कूदकर चोर घर में घुस आये और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख रूपये व करीब डेढ़ लाख रूपये के गहने चोरी कर लिए। वहीं दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए बैखोंफ चोरो ने ग्रामीण लालसिंह के घर को निशाना बनाया तथा दरवाजा तोड़कर 60 हजार रूपये व एक लाख कीमत के सोने, चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं इसके बाद भी चोरों ने तीसरी बार ग्रामीण दीवान सिंह के मकान में सेंध लगाई तथा दीवार में लगी जाली काटकर घर में दाखिल हुए और 10 हजार की नकदी व कुछ घरेलू समान चोरी किया और बक्सा, कपड़े आदि जंगल में फेंक कर फरार हो गये।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>