" data-ad-slot="">

एनआईईटी कॉलेज तीसरी बार बना स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2020 का नोडल केन्द्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 जुलाई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, एमएचआरडी इन्नोवेशन सेल, अखिल भारतीयब तकनीकी शिक्षा परिषद, परसिस्टेंट तथा आई4सी लैब के द्वारा इस वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 (एसआईएच-2020) का आयोजन 1 अगस्त से 3 अगस्त को ऑनलाइन प्रारूप में किया जा रहा है। स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 के आयोजन का उद्देश्य नवोन्मेषी समाधानों, स्टार्टअप के लिए नए अवसरों एवं सम्मिलित रिसर्च को एक साथ लाना है। इस वर्ष के एसआईएच-2020 में 11 थीम्स के अंतर्गत कुल 353 समस्या विवरण (258 सॉफ्ट वेयर तथा 95 हार्डवेयर) प्रसारित किए गए थे। ये समस्या विवरण 32 केन्द्र सरकार के विभागों, 13 राज्य सरकारों तथा 27 उद्योगों के द्वारा दिये गए थे। प्रस्तुतीकरण के आधार पर ग्रांड फ़िनाले के सॉफ्टवेयर एडिशन में 243 समस्या विवरणों तथा 1081 टीमों का चयन किया गया है। सॉफ्टवेयर एडिशन 36 घंटे की एक प्रतियोगिता होगी जो 1 से 3 अगस्त 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। यदि समस्या प्रस्तुत करने वाले विभाग को समस्या का समाधान पसंद आता है तो प्रति समस्या विवरण 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एसआईएच-2020 में 40 नोडल सेंटर पर 243 समस्या विवरणों के लिए 656 मूल्यांकनकर्ता, 390 नोडल सेंटर साइड सपोर्ट स्टाफ, 1081 टीम, 8648 विद्यार्थी तथा मेंटर तथा कुल एमआईसी एवं एग्जीक्यूशन टीम के 50 सदस्यों के साथ 9772 लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। एनआईईटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने बताया कि एनआईईटी तीसरी बार स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का आयोजन एक नोडल सेंटर के रूप में कर रहे हैं। इस बार कोविड-19 को देखते हुए। इस आयोजन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का आयोजन अत्यंत ही रोमांचकारी एवं सीखने वाला अनुभव रहा है। एसआईएच-2020 में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, इंटेल, सिस्को डेवनेट एवं केपीआईटी पार्टनर, अमेजॉन वेब सर्विसेज प्लेटिनम पार्टनर, सुमासॉफ्ट कम्युनिकेशन पार्टनर तथा दूरदर्शन मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल रहेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>