" data-ad-slot="">

मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में वेबिनार श्रृंखला ”लाइफ इज ए गेम, प्ले इट”  का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 जुलाई। मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा ने श्री सत्य साई सेवा संगठन के सहयोग से 24 जुलाई 2020 को दो साप्ताहिक राष्ट्रीय स्तर की एक एमडीपी वेबिनार श्रृंखला ”लाइफ इज ए गेम, प्ले इट” का आयोजन किया। इस दो साप्ताहिक राष्ट्रीय वेबनार कार्यक्रम के दूसरे भाग 28 जुलाई को चर्चा के लिए चुना गया मॉड्यूल ‘नेतृत्व’ (लीडरशिप) है। इस श्रंखला का उद्देश्य आज के व्यापर जगत की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसमें लीडरशिप क्वालिटी पर विवेचना की जाएगी। मंगलमय संस्थान ने विभिन्न ओद्योगिक विशेषज्ञों, छात्रों व शिक्षकों के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया है इसमें देश के सभी हिस्सों से दो सौ सत्तर  पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग ले रहे हैं। यह आयोजन एक इंटरएक्टिव और आत्मनिरीक्षण सत्रों की एक श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य मजबूत, आत्मविश्वास से भरे युवा उद्यमी वर्ग का निर्माण करना है।

मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अतुल मंगल और सीओओ आयुष मंगल ने कैंडल जलाकर वेबिनार का उद्घाटन किया। वेबिनार की औपचारिक शुरुआत संस्थान के वाइस चेयरमैन अनुज मंगल के उद्बोधन के साथ हुई जिसके बाद प्रबंधन संकाय के डायरेक्टर डॉ. तुषार कांति ने सत्र के लिए मुख्य वक्ता को सादर आमंत्रित किया। मंगलवार के विचार-विमर्श में मुख्य वक्ता मुख्या वक्ता के रूप में  मेजर सुचित शर्मा, सुभाश्री और राजेश चौबे  ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल वक्ता मेजर सुचित शर्मा ने टीम लीडरशिप व उसके  विभिन्न आयामों को विस्तार से समझाया, अच्छा लीडरशिप से तात्पर्य आत्मविश्वास, ईमानदारी, प्रतिबद्धता, अखंडता, धैर्य, पारदर्शिता, रचनात्मकता, सकारात्मक दृष्टिकोण को व्यक्त करने की क्षमता और प्रभावी रूप से संवाद करने की क्षमता सहित कई गुणों को अपने अन्दर समाए रखने से है। सुभाश्री राजेश चौबे  ने चर्चा में शामिल प्रतिनिधियों को  समझाया की सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, जीवन कौशल वो गुण हैं जो उन्हें अपने रोजमर्रा के जीवन की चुनौतियों से उबरने के लिए सशक्त बनाता है और साथ ही साथ अपने जीवन में एक ऊंचा उद्देश्य खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। विचार-विमर्श में सभी छात्रों व शिक्षकों ने वेबिनार में सक्रिय रूप से भाग लिया ध्यान पूर्वक सुना तथा सभी बारिकियो को भी भली भांति समझा। अंत में वेबिनार कार्यक्रम की समन्वयक संचालिका डॉ. अंशु गोयल के द्वारा वोट ऑफ थैंक्स के साथ आज की श्रंखला को समाप्त किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>