" data-ad-slot="">

एनआईईटी कोविड-19 से बचाव के लिए विद्यार्थियों को हॉस्टल मेस में उपलब्ध करा रहा इम्युनिटी बूस्टिंग डाइट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 जनवरी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, पूरी दुनिया त्रस्त हुई है और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने जीवन को एक ठहराव में ला दिया है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के साथ, नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा ने भी छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। संस्थान ने सरकार के दिशानिर्देशों और सभी निवारक उपायों को अपनाते हुए छात्रों के लिए संस्थान में भी भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू कर दी हैं। एनआईईटी का प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है और इस तथ्य के प्रति सचेत है कि शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली यानी इम्मुनिटी को बढ़ाया जाय जो अपेक्षित स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लिए हॉस्टल मेस में भोजन करने वाले छात्रों को स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा-वर्धक (इम्युनिटी बूस्टर) आहार उपलब्ध कराया जाता है। छात्रों को नियमित रूप से तुलसी के पत्तों, दालचीनी, लौंग, अदरक, सौंफ़ और इलायची जैसी प्राकृतिक प्रतिरक्षा बढ़ाने वाली सामग्री से बनी इम्युनिटी चाय उपलब्ध कराई जाती है। सुबह और शाम के नाश्ते में छात्रों की आंतरिक-शक्ति को बढ़ावा देने के लिए इलाइची और अदरक के साथ हल्दी दूध मिलता है। दैनिक भोजन में बहुत सारी ताजी और हरी सब्जियों का उपयोग किया जा रहा है। ककड़ी और गाजर के साथ हरे सलाद को दिन के सभी मुख्य भोजन के साथ परोसा जाता है। छात्रों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मौसमी फल खाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। आंतरिक शक्ति और इम्युनिटी निश्चित रूप से छात्रों को कोरोनावायरस से ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने में मदद करेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>