" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बारिश से कच्चा मकान गिरने पर 9 मजदूर दबे, दो गंभीर, विकास कार्यों के निर्माण कार्य में लगे हैं मजदूर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जेवर बांगर गांव में सोमवार की सुबह तड़के बारिश के कारण मजदूरों के कच्चे मकान गिरने से उसमे 9 मजदूर दब गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित होने वाले किसानों के यहां बसाया जा रहा है, जिसके लिए वहां चल रहे विकास कार्यों में सैकडो मजदूर लगे हुए हैं और कच्चे मकान टीन शेड डालकर वहां रह रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित होने वाले गांवों को जेवर बांग गांव में बसाया जा रहा है। जिसके लिये वहां सड़क, नाली आदि के कार्य तेजी से चल रहे हैं। जिस कार्य मे सैंकड़ों मजदूर लगे हुए है। ये मजदूर वहीं पास में हीं कच्चे मकान बनाकर उनपर तीन शेड डालकर रह रहें हैं। रविवार की रात भी ये लोग अपने कच्चे मकानों में रह रहे थे, वहीं कस्बे में हुई मूसलाधार बारिश से इनके मकान गिर गए। मथुरा के गांव रामपुर निवासी सुन्दर ने बताया की सोमवार की सुबह तड़के करीब ढाई बजे अचानक तेज आवाज के साथ तीन मकान गिर गए। जिसमे सो रहे 9 लोग दब गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को वहां से निकाला। हादसे में सुन्दर, सोनू, गांव सिवाई जिला मेरठ निवासी सुनील, गजरौला निवासी अजय सिंह व ओमप्रकाश, माॅट मथुरा निवासी विक्रम व बिहार निवासी मधुबनी व सुरेन्द्र घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तहसीलदार विनय भदौरिया ने बताया घायलों की मदद करायी जा रही है। जहां दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>