रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बस में बैठकर स्कूल जा रही दो छात्राओं के साथ बस चालक द्वारा अगवा कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। घबराहट में छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। जिससे एक छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार कोतवाली के गांव निवासी दो छात्रा बुधवार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं थीं। जेवर-सिकन्द्राबाद मार्ग पर जेवर की तरफ से आ रही बस में दोनों छात्राएं बैठ गईं। कुछ दूरी पर अन्य छात्र-छात्राएं भी खड़ी हुई थी, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए चालक ने बस नहीं रोकी तो दोनों छात्राओं को कुछ आशंका हुई। उन्होंने बस रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें अगवा करने का प्रयास करते हुए अपने साथियों के साथ छात्राओं से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। अपने को मुसीबत देख आरोपियों से बचने के लिए छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। जिससे एक छात्रा को गम्भीर चोटें आई हैं। जिसके बाद छात्रा घायल अवस्था में स्कूल पहुंची और अध्यापकों को समूची घटना की जानकारी दी। जिसके बाद प्रधायनाचार्य ने छात्राओं को सांत्वाना देते हुए परिजनों को सूचित कर स्कूल बुलाया। छात्राओं के पिता ने समूचे मामले की पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है तथा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बस व चालक की तलाश की जा रही है।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…