रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेसस वे के रास्ते दिल्ली जा रही सैन्ट्रो कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस अनुसार दिल्ली संगम विहार कलौनी निवासी संतोष पुत्र राजेन्द्र राघव किसी काम से आगरा गये थे। बताया जाता है कि वहां से लौटते समय बुद्धवार तड़के करीब 3 बजे जीरो पांइट से 25 किमी0 की दूरी पर उनकी कार व ट्रक में भिडंत हो गई। जिसमें संतोष की मौके पर ही मौत हो गई एवं कार चालक घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में अभी कोई लिखत शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…