" data-ad-slot="">

समर्थ भारत युवाओं के लिए 9 जनवरी को ग्रेनो में लगा रहा है रोजगार शिविर,कई कंपनी युवाओं को रोजगार देने की दी सहमति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 जनवरी। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अन्तर्गत चलने वाले प्रकल्प समर्थ भारत के द्वारा एक रोजगार शिविर का आयोजन आगामी 9 जनवरी 2021 को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक अल्फा-1, सामुदायिक भवन, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। शिविर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में समर्थ भारत प्रकल्प के प्रमुख शोनाल गुप्ता ने बताया कि समर्थ भारत प्रकल्प कोरोना काल मे विस्थापित हुए लोगों की सहायता के लिए जून 2020 में प्रारंभ किया गया था। प्रकल्प का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देना, उनके रोजगार की व्यवस्था करना एवं स्वरोजगार और उद्यमिता विकास में सहयोग करना है। समर्थ भारत के प्रमुख 3 आयाम हैं।
1- अपना काम – तकनिकी प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार शुरू करने में सभी प्रकार की सहायता।
2- औद्योगिक प्रशिक्षण – उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोज़गार दिलाने में सहायता।
3- अपना उद्योग – अपना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग शुरू करने में सहायता।

शिविर में 20 से अधिक कंपनी के एचआर विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और उसी समय साक्षात्कार के द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगें। जिनमें अनमोल बिस्किट, फन ज़ू टॉयज, विजिटल इंडिया,त्रिवेणी अलमीरा, विविध पैकजिंग, एटीएस आदि कम्पनियां शामिल हैं। इसमें कक्षा 8 पास से लेकर ग्रेजुएट, आई टी आई और एमबीए पास तक के युवाओ के लिए जॉब का अवसर है। शिविर के लिए 400 से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण हो चुका है। अभ्यर्थी शिविर स्थान पर आकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के द्वारा भी पंजीकरण कर सकते हैं।
https://forms.gle/9ZgdiKs5Pe8p5sSf8
प्रेस वार्ता में फन ज़ू टॉयज के सीईओ नरेश कुमार गुप्ता, विजिटल इंडिया के डायरेक्टर विवेक अरोरा, समर्थ भारत के प्रकल्प प्रमुख शोनाल गुप्ता, समन्वयक प्रो विवेक कुमार, लाइव टेक के डायरेक्टर विनीत पांडे, सुमित गुप्ता, अक्षय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

7 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>