" data-ad-slot="">

GIMS ग्रेटर नोएडा में Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन पूर्वाभ्यास का हुआ आयोजन, शासन से हरी झंडी मिलते ही शुरु होगा टीकाकरण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 जनवरी। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में कोविड की देखभाल व उपचार मं एक अग्रेणी संस्थान है। संस्थान जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों व दिल्ली/एनसीआर के मरीजों को अत्याधुनिक उपचार व प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के साथ ही संस्थान में आई.सी.एम.आर.,एन.आई.एम.आर., सी.एस.आई.आर. और डब्ल्यू.एच.ओ. जैसे सहयोगी संस्थानों के साथ उच्च स्तर के अनुसंधान कार्य संचालित हैं। शासन द्वारा जिम्स को भी गौतमबुद्ध नगर जिले के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का नोडल केंद्र बनाया गया है। 05 जनवरी को संस्थान में कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बंध में तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा ड्राई रन का आयोजन किया गया।

ड्राई रन के दौरान सुबह 10 से 12 बजे की बीच सरकार के नियमों के अनुसार संस्थान में 2 सत्रों में 6-6 लोगों की टीम ने प्रत्येक सत्र में 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया। टीकाकरण सत्र के समय 50 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रतीक्षालय, सामाजिक दूरी, एक टीकाकरण एवं एक पर्यवेक्षण कक्ष तथा आपातकालीन स्थिति के लिए 2 बेडों के साथ डाक्टर्स एवं नर्सों का इन्तजाम किया गया था। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का चयन पहले ही किया जा चुका था, टीकाकरण के लिए प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैद्य पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य था। टीकाकरण के लिए 04 अलग-अलग कक्ष बनाये गये, जिसमें माॅक (दिखावटी) टीकाकरण के बाद पर्यवेक्षण कक्ष में 30मिनट तक हर स्वास्थ्य कर्मी का पर्यवेक्षण किया गया। डा0 ब्रिगे0 राकेश गुप्ता के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तव, संकाय प्रभारी प्रशासन डा0 अनुराग श्रीवास्तव, डा0 दीप्ती चैपडा, डा0 हरिओम सोलंकी, डा0 (कर्नल) ब्रजमोहन, डा0 सुरेश बाबू, नर्सिंग अधीक्षक श्री सुभाष शर्मा द्वारा सभी व्यवस्थाओं का इन्तजाम किया व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ड्राई रन के संचालन में सहयोग किया गया।। ड्राई रन में सहयोग व परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डा0 चंदन सोनी, नोडल अधिकारी, जिम्स टीकाकरण अपनी टीम सहित उपस्थित थे। जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डा0 नीरज त्यागी द्वारा सभी कर्मचारियों को टीकाकरण सम्बंधी प्रशिक्षण दिया गया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अभ्यास के दौरान सावधानी पूर्वक सभी Covid-19 एहतियाती उपायों का पालन किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

2 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

4 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

4 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

6 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

6 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>