ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। नॉलेज पार्क-3 स्थित ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ईनोवेशंस इन प्रोफेशनल स्टडीज, गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा सम्बद्ध में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं के एकेडमिक वर्ष के शुभारम्भ के लिए ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ के बाद संस्थान के कैम्पस डायरेक्टर डॉ. प्रसेनजीत कुमार संस्थान के चेयरमैन, जनरल सैक्रेटरी, स्टॉफ, नवआंगतुक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। तत्पशचात इंस्टीट्यूट के चेयरमैन वी.पी. टंडन ने संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान 7 एकड़ में सुसज्जित भवन एवं आधुनिकतम सुविधाओं के पूर्ण है। इसी क्रम में संस्थान के जनरल सैकेटरी डॉ. आर.के. टंडन द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेषित सभी नवआंगतुक छात्र-छात्राओं का अभिवादन करते हुये ट्रिनिटी एवं कमल इंस्टीट्यूट के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इंस्टीट्यूट के उद्धेश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत द्वारा श्रेष्ठ शिखर तक पहुचने हेतु प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। संस्थान के सैकेटरी हर्ष टंडन ने आज के समय में प्रोफेशनल योग्यता के महत्व पर प्रकाश डालते हुये सभी नवआंगतुक छात्र-छात्राओं को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होने की शुभकामनाएं प्रदान की। इंस्टीट्यूट की प्रोफेसर डॉ. शैली सक्सेना ने छात्र-छात्राओं का परिचय संस्थान की व्यवस्था, सुविधायें इत्यादि से अवगत कराते हुये अनेक विशेषताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में डायरेक्टर कैम्पस द्वारा सभी को धन्यवाद प्रदान करतें हुए सभी का आभार प्रकट किया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…